यादें राख़ नहीं होती !
यादें राख़ नहीं होती ! कल का लट्टू तेज ही चमक रहा था , बादल कल छुट्टी पर होंगे , वो मेरी नींद उचेट कर मुस्काया , मेरे जेहन के स्टोर रूम के बेकार पड़े सामानों में , एक गठरी को टटोलने लगा , ये यादों की पोटली थी , जिसे मैंने ही ठिकाने लगाया था , मिरे बजूद को बांधे थी , उतार फेंका था मैंने इनको , यूँ तो कई बार सुलगा इन्हें जलाने के खातिर , पर हर कोशिश जाया ही हुई , यादें ......... यादें राख नहीं होतीं , और मुक्कमल होती जाती है , मैंने बड़े यत्नों से कुछ नशा किया और जो बचा उसको बेच दिया ऐसे ही कुछ इस पोटली में यादों को समेटकर किनारे लगाया था , पर कल रात जाने क्या था , वो पूनम का चाँद गिरह खोल गया यादों की पोटली की नशे के असर की नाकामी थी , या मेरे अन्दर कुछ है – जो अभी बिकना शेष है , जिसे बेचा नहीं जा सकता .