Sister




मेरी जिन्दगी , उसकी इनायत 
कभी लड़ाई, कभी शिकायत 

पर हर बार की तरह 
वो अपना स्नेह ,निश्छल प्यार बरसाती  गई 
मेरी जिंदगी को निखारती गई,सँवारती गई 

इस प्यार में कुछ बनावट न थी ,
बदले में कुछ और पाने की लालसा न थी,

जैसे जैसे वक्त बढ़ा ,वैसे ये रिश्ता गहराता गया ,
मै मिथ्या इस  दुनिया में प्यार ढूंढता गया ,

पर उसके प्यार को शब्दों की जरूरत न थी ,
किसी दिखावे,या किसी नजराने की जरूरत न थी ,

उसने मेरी गलती को छिपाया ,,मुझे सही रह दिखाई ,
कभी मेरी परेशानी में, उसकी आँखे नाम हो आयीं ,

इतना निःस्वार्थ , इतना पवित्र ,ये रिश्ता  
शब्दों में बहिन ,पर मेरे लिए सबसे खास ये रिश्ता। 

Comments

Popular posts from this blog

Teaching of mathematics

sardi "The Winter"

मेरी विज्ञान की कक्षा my science class